Aligarh News: चौथ पर गणेश मंदिर में हुई भजन संध्या
अलीगढ़, जुलाई 17 -- Aligarh News: अलीगढ़। अचलताल स्थित प्राचीन सिद्धपीठ श्री गणेश मंदिर में शुक्रवार को गणेश चौथ के अवसर पर भव्य भजन संध्या व महाआरती का आयोजन किया गया। मंदिर के महंत विनय नाथ महाराज ने बताया कि गणेश चौथ के अवसर पर विघ्नहर्ता भगवान गणेश की विशेष पूजा-अर्चना का विशेष महत्व है। इसी क्रम में शाम चार बजे से भजन संध्या का शुभारंभ हुआ, जिसमें स्थानीय महिला भजन मंडली ने एक से बढ़कर एक गणेश वंदना और भक्तिमय भजनों की प्रस्तुति देकर श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया। ढोलक, मंजीरे और मधुर भजनों के बीच मंदिर परिसर गणपति बप्पा मोरया और गणेश जी महाराज की जय के जयघोष से गुंजायमान हो उठा। महंत ने भगवान गणेश की महाआरती की। श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया। इस अवसर पर कुमकुम वार्ष्णेय, राधिका, सुनीता गुप्ता, ममता, सीमा, सरोज, पुनीता, पिं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.