Aligarh News: चिकन रोल खाने से एक ही परिवार के पांच लोग बीमार
अलीगढ़, सितम्बर 25 -- Aligarh News: अलीगढ़। फास्ट फूड की गुणवत्ता को लेकर गुरुवार रात एक बार फिर सवाल खड़े हो गए। रात करीब नौ बजे चिकन रोल खाने के बाद एक ही परिवार के पांच लोगों की तबीयत बिगड़ गई। उल्टी, दस्त, पेट में तेज दर्द और कमजोरी की शिकायत होने पर परिजन उन्हें पहले मलखान सिंह जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। हालत बिगड़ने पर डॉक्टरों ने सभी को मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। शमशाद मार्केट निवासी अंजुम ने बताया कि जमालपुर क्षेत्र निवासी उनकी बहन हदीसा, बहनोई तोहिद और उनकी तीन बेटियों ने जमालपुर स्थित आउटलेट से चिकन रोल खाया था। रोल खाने के कुछ ही देर बाद सभी की तबीयत खराब होने लगी। लगातार उल्टी और दस्त के साथ कमजोरी की शिकायत के बाद परिजन उन्हें अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां से मेडिकल रेफर कर दिया। परिवार के अन्य सदस्यों ने भी खाना मंगाया था, लेकिन ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.