अलीगढ़, अगस्त 21 -- Aligarh News: अलीगढ़। हिन्दुस्तान संवाद बन्नादेवी थाना क्षेत्र के एक मोहल्ले में घर में सो रही महिला के साथ एक युवक ने छेड़छाड़ कर दी। इतना ही नहीं दुष्कर्म का प्रयास किया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। शुक्रवार को उसे अदालत में पेश किया,जहां से जेल भेज दिया।एक मोहल्ला निवासी महिला ने थाने में दर्ज कराए मुकदमे में कहा है कि वह घर पर सो रही थी। इसी बीच मोहल्ले का ही एक युवक घर के अदंर आ गया। आरोपी युवक उससे छेड़छाड़ करने लगा। विरोध करने पर दुष्कर्म का प्रयास किया। महिला ने शोर मचाया तो आरोपी मौके से फरार हो गया। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी राकेश के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...