Aligarh News: गोदाम से बस लूटकर ले जाने के आरोप में दंपती पर मुकदमा
अलीगढ़, अक्टूबर 23 -- Aligarh News: अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। महुआखेड़ा थाना क्षेत्र में गोदाम पर खड़ी बस को लूटकर ले जाने के मामले में पुलिस ने दंपती के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। दौलतपुर चंगेरी निवासी महेंद्र पाल सिंह के अनुसार उनका कारोबार बौनेर बिजली घर के सामने है। घटना 15 अक्टूबर की सुबह करीब सात बजे की है। उसकी बस गोदाम पर खड़ी थी। तभी विवेक यादव और उसकी पत्नी पूजा अपनी गाड़ी से आए और महेंद्र के ड्राइवर विनय कुमार को धमकाकर बस को लूटकर ले गए। पीड़ित ने बताया कि इसकी सूचना उसी दिन थाना महुआ खेड़ा को 112 नंबर पर दे दी थी। अब आरोपी उसे जातिसूचक गाली देकर जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। आरोप है कि पूर्व में भी यही व्यक्ति उसकी गाड़ी उठाकर ले गया था, जिसे थाना महुआ खेड़ा पुलिस ने पकड़कर थाने पर खड़ा करा दिया था। इसे वह कोर्ट से छुड़ाकर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.