Aligarh News: गलत नीयत से बालिका को कमरे में ले जाने वाला आरोपी दबोचा
अलीगढ़, जुलाई 14 -- Aligarh News: अकराबाद। थाना क्षेत्र के गांव नगरिया पट्टी चहारम में सोमवार दोपहर 12 वर्षीय मूक-बधिर बालिका को कथित रूप से गलत नीयत से अपने कमरे में ले जाने के आरोप में ग्रामीणों ने एक व्यक्ति को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। जानकारी के अनुसार गांव निवासी एक महिला ने पुलिस को बताया कि उसकी 12 वर्षीय पुत्री को गांव का ही एक व्यक्ति बहला-फुसलाकर अपने कमरे में ले गया था। बालिका के शोर मचाने पर आसपास मौजूद लोगों को संदेह हुआ और वे मौके पर पहुंच गए। लोगों ने आरोपी को पकड़ लिया और तत्काल पुलिस को सूचना दी। सूचना पर उपनिरीक्षक सतेंद्र सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और आरोपी को हिरासत में लेकर थाने ले आए। पुलिस के अनुसार प्रारंभिक जांच में बालिका के साथ किसी अनहोनी की पुष्टि नहीं हुई है। उपनिरीक्षक सतेंद्र सिंह ने बताया क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.