अलीगढ़, अक्टूबर 26 -- Aligarh News: अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। सासनीगेट थाना क्षेत्र की एक विवाहिता को उसके पति ने गर्भावस्था के दौरान तीन तलाक बोलकर छोड़ दिया। मामले में एसएसपी के आदेश पर पति समेत आठ लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। सासनीगेट क्षेत्र निवासी पीड़िता के अनुसार उसका निकाह 16 मार्च 2022 को कोतवाली क्षेत्र के रहने वाले शोएब के साथ से हुआ था। आरोप है कि शादी के बाद से ही पति शोएब, ससुर अफसर अली, सास, देवर, ननद और चचिया ससुर दिए गए दान-दहेज से खुश नहीं थे और दो लाख रुपये अतिरिक्त दहेज की मांग शुरू कर दी। विरोध करने पर पीड़िता को ससुराल में भूखा-प्यासा रखकर, मारपीट कर शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जाने लगा। इसी बीच उनके दो बच्चे भी हुए। आरोप है कि 25 जुलाई को दोपहर करीब साढ़े तीन बजे ससुराल वालों ने मारपीट कर उसे ...