अलीगढ़, जुलाई 21 -- Aligarh News: अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। रविवार देर रात शुरू हुई बारिश का सिलसिला सोमवार को भी जारी रहा। सुबह से ही रिमझिम फुहारें पड़ने लगीं, जिससे पूरे क्षेत्र का मौसम सुहावना हो गया। पिछले कई दिनों से पड़ रही उमस भरी गर्मी से लोगों को कुछ राहत मिली। बारिश के कारण तापमान में छह डिग्री गिरावट दर्ज की गई। हालांकि, हवा लगभग थम सी गई। मौसम विभाग ने अब अगले दो दिन भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार, बंगाल की खाड़ी से आ रही नमी और सक्रिय मानसूनी तंत्र के प्रभाव से प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश का दौर बना हुआ है। यह भी पढ़ें- Prayagraj News: झूमकर बरसा आषाढ़, गर्मी-उमस से मिली राहत विभाग का अनुमान है कि अगले एक-दो दिनों तक भारी बारिश की संभावना बनी रहेगी। मंगलवार के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। लोगों...