Aligarh News: खैर से दो बच्चे लापता, नही लगा कोई सुराग
अलीगढ़, नवम्बर 2 -- Aligarh News: खैर, संवाददाता। अहोई अष्टमी से एक दिन पूर्व लापता दो बच्चों का कोई सुराग नही लग सका है। दोनों बच्चों के अचानक लापता होने पर परिजनों द्वारा सूचना दिए जाने के बाद पुलिस भी अलर्ट मोड पर आ गई है। रविवार को डॉग स्क्वायड ने घर का मौका मुआयना किया। वहीं पुलिस टीम आसपास के सीसीटीवी खंगाल रही है। लेकिन दूसरे दिन भी बच्चों का कोई सुराग नही लगने से परिजन परेशान है। कस्बा पुलिस चौकी के पीछे मोहल्ला नदी वाला निवासी जितेन्द्र पुत्र धर्मवीर अपनी पत्नी के साथ प्रतिदिन कोल्ड पर मजदूरी करने जाते हैं। शनिवार को वह स्वयं काम पर चले गए तथा पत्नी घर पर मौजूद रही। सुबह करीब साढ़े आठ बजे उनका पुत्र नौ वर्षीय शिवम व सात वर्षीय कृष्णा घर के बाहर खेल रहे थे। काफी देर तक दोनों वापस नहीं आए तो मां ने आसपास में तलाश किया। वहीं शाम को ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.