Aligarh News: खेलकूद प्रतियोगिता में छात्रों ने दिखाया दम
अलीगढ़, सितम्बर 2 -- Aligarh News: अलीगढ़। इमेज क्लासेज द्वारा तीन दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में कुल 36 टीमों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। जूनियर क्रिकेट के फाइनल मुकाबले में जहूर रॉयल स्ट्राइकर्स ने जहूर सनराइजर्स को 7 विकेट से शिकस्त देकर ट्रॉफी पर कब्जा किया। सीनियर क्रिकेट में बेदार चैलेंजर्स ने स्टॉर्मराइडर्स को 5 विकेट से हराकर खिताब जीता। जूनियर फुटबॉल में जहूर टाइटन्स ने जहूर स्ट्राइकर्स को 3-1 से हराया, जबकि सीनियर फुटबॉल में बेदार स्कॉलर एफसी ने उम्मीद बोल्ट्स को 2-1 से मात दी। छात्राओं की खो-खो प्रतियोगिता में टीम सी ने जीत हासिल की। इस अवसर पर प्रो. शहनवाज खान, प्रो. अहसन और डॉ. फुजैल अहमद बतौर अतिथि उपस्थित रहे। निदेशक नवाब इब्राहिम ने सभी विजेताओं को बधाई दी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.