Aligarh News: खेरेश्वर बना ओयो होटलों का 'गढ़', सील होते और फिर खुल जाते
अलीगढ़, अगस्त 8 -- Aligarh News: अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। शहर के खेरेश्वर चौराहे से दो किलोमीटर के दायरे में 30 से अधिक ओयो होटल चल रहे हैं। नियम ताक पर हैं। बिना रजिस्ट्रेशन, बिना फायर एनओसी, बिना आईडी प्रूफ के कमरा मिल जाता है। यहां नौजवानों के लिए हुक्का-शराब और संदिग्ध गतिविधियां आम हैं। सबसे हैरानी की बात है कि पुलिस छापा मारती है, होटल सील होते हैं। 15-20 दिन बाद ताले खुल जाते हैं और फिर से अवैध धंधा शुरू हो जाता है। स्थानीय लोग कहते हैं 'रात होते ही आना-जाना बढ़ जाता है। गली का माहौल खराब हो गया है।' शहर के सात थाना क्षेत्रों में हाईवे से सटे इलाकों में 100 से अधिक होटल इसी तरह चल रहे हैं। हैरानी की बात ये कि पिछले एक साल में ही 30 से 40 नए होटल और खुल गए हैं। थाना रोरावर, लोधा, बन्नादेवी, गभाना में 60 से अधिक होटल हैं। गांधीपार्क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.