अलीगढ़, अगस्त 2 -- Aligarh News: खेरसा-मोहकमपुर में कैमिकल फैक्टरी का विरोध, किया प्रदर्शन छर्रा-गंगीरी-बरला के बॉर्डर पर स्थित ग्राम पंचायत के अंतर्गत संचालित है फैक्टरी

फैक्टरी का प्रदूषण n फैक्टरी से निकलने वाले धुंए व गंध से ग्रामीणों का सांस लेना मुश्किल

ग्रामीणों की शिकायत n आंखों में जलन व अन्य स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं हो रही उत्पन्न छर्रा, संवाददाता। ब्लॉक गंगीरी की ग्राम पंचायत खेरसा के मोहकमपुर स्थित एक रॉयल केमिकल फैक्टरी के विरोध में मंगलवार को ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया। ग्रामीणों का आरोप है कि करीब दस वर्षों से संचालित इस फैक्टरी से निकलने वाले रासायनिक धुएं और तेजाब जैसी गंध के कारण आसपास के लोगों का सांस लेना मुश्किल हो गया है तथा आंखों में जलन और अन्य स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं उत्पन्न हो रही हैं।

प्रदर्शन और पुलिस का ...