Aligarh News: खुद को गोली मारने वाले व्यापारी की हालत स्थिर
अलीगढ़, जुलाई 19 -- Aligarh News: अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। बन्नादेवी थाना क्षेत्र के मोहल्ला नई बस्ती में खुद को गोली मारने वाले व्यापारी की हालत जेएन मेडिकल कॉलेज में स्थिर बनी हुई है। ऑपरेशन के बाद डॉक्टरों ने गोली निकाल दी है। मोहल्ला नई बस्ती निवासी 55 वर्षीय सुनील कुमार राजानी पुत्र स्व. प्रभूदास राजानी इलेक्ट्रॉनिक्स व्यापारी हैं। मामूभांजा बाजार में गणेश इलेक्ट्रॉनिक्स के नाम से उनकी दुकान है। वह लंबे समय से मानसिक रूप से परेशान हैं। इलाज भी चल रहा है। ऐसे में उनका कारोबार भी बेटे देखते हैं। शनिवार सुबह साढ़े 11 बजे पत्नी रसोई में खाना बना रही थी। बेटा दुकान पर गया था। तभी सुनील ने दूसरे कमरे में जाकर अपनी लाइसेंसी पिस्टल से खुद को सीने में गोली मार ली। परिजनों ने उन्हें मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। वहां उनका इलाज चल रहा है। सीओ द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.