अलीगढ़, सितम्बर 3 -- Aligarh News: इगलास, अलीगढ़। संवाददाता। इगलास क्षेत्र में अवैध मिट्टी खनन कर रहे माफिया के हौसले इतने बुलंद हैं कि उन्होंने पुलिस टीम को ही डंपर से कुचलने का प्रयास किया। पुलिस ने जान पर खेलकर चार आरोपियों को डंपर और दो बाइकों समेत पकड़ लिया, जबकि स्विफ्ट कार सवार दो लोग फरार हो गए। पुलिस ने गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। इगलास थाने के एसआई गंगाराम गंगवार ने मुकदमा दर्ज कराया है। इसके अनुसार मंगलवार देररात करीब तीन बजे क्षेत्राधिकारी इगलास को सूचना मिली कि अवैध मिट्टी खनन करने वाले लोग डंपर, जेसीबी, चार पहिया वाहनों और मोटरसाइकिलों के जरिए गोंडा रोड की ओर आ रहे हैं। सूचना पर पुलिस टीम ने गोंडा रोड स्थित पथवारी मंदिर के पास चेकिंग शुरू कर दी। इसी दौरान सामने से जेसीबी, डंपर, चार पहिया वाहन और दो मोटरसाइकिलें आती...