अलीगढ़, जुलाई 15 -- Aligarh News: जवां, संवाददाता। जवां थाना क्षेत्र में अनूपशहर-अलीगढ़ रोड पर स्थित सीएचसी के सामने बुधवार दोपहर को बड़ा हादसा हो गया। नहर में घूमने के लिए निकले तीन दोस्तों की बाइक अनियंत्रित होकर खड़े ट्रैक्टर-ट्रॉली में जा घुसी। हादसा इतना भीषण था कि दो युवकों की मौत हो गई, जबकि तीसरा दोस्त गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे जेएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। क्वार्सी क्षेत्र के धौर्रा पुलिया निवासी 20 वर्षीय समीर पुत्र मोहम्मद इदरीश, जमालपुर निवासी 22 वर्षीय साजिद पुत्र हसीन व जमालपुर निवासी 21 वर्षीय सुभान पुत्र वली मोहम्मद आपस में दोस्त थे। बुधवार दोपहर को तीनों बाइक से जवां स्थित नहर में घूमने के लिए निकले थे। सुभान बाइक पर चला रहा था। समीर व साजिद पीछे बैठे थे। दोपहर करीब दो बजे बाइक अनियंत्रित होकर सीएचसी के सा...