अलीगढ़, अगस्त 17 -- Aligarh News: अलीगढ़। क्वार्सी ओवरब्रिज के नीचे दो दिन पहले मिला शव बुलंदशहर के अधेड़ का निकला। सोमवार को पोस्टमार्टम हाउस पहंुचे परिजनों ने शव की शिनाख्त कर ली। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया। जिला बुलंदशहर के डिबाई थाना क्षेत्र के गांव जोगीपाड़ा निवासी जगदीश (48) पुत्र करन सिंह अक्सर क्वार्सी के आसपास ही घूमता रहता था। पुलिस के अनुसार दो दिन पहले उसका शव ओवरब्रिज के नीचे मिला था। जेब में मिले कागजात के आधार पर पुलिस ने संपर्क किया तो परिजन अलीगढ़ आ गए। परिजनों ने शव की शिनाख्त जगदीश के रूप में कर ली। हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत की वजह बीमारी से होना बताया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...