Aligarh News: क्ल्ब ने डायलिसिस के लिए सहायता प्रदान की
अलीगढ़, अगस्त 4 -- Aligarh News: अलीगढ़। इनर व्हील क्लब ऑफ अलीगढ़ ने अपनी प्रमुख सेवा पहल जीवनधारा-वन क्लब, वन डायलिसिस के माध्यम से सामुदायिक स्वास्थ्य सेवा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को जारी रखा है। इस परियोजना के तहत क्लब ने बॉबी को गोद लिया है, जिनका डायलिसिस उपचार डॉ. मणि भार्गव की देखरेख में वरुण ट्रॉमा हॉस्पिटलमें चल रहा है। इस पहल के तहत क्लब द्वारा बॉबी के चल रहे डायलिसिस उपचार के लिए आर्थिक सहायता प्रदान की। सदस्यों ने मरीज को ताजे फल भेंट कर उनके स्वास्थ्य लाभ के लिए स्नेह, प्रोत्साहन और भावनात्मक सहयोग का संदेश दिया। साथ ही, कोषाध्यक्ष द्वारा मरीज को Rs.500 रु. की आर्थिक सहायता भी प्रदान की गई। इस सेवा गतिविधि में क्लब सचिव वर्षा अग्रवाल, कोषाध्यक्ष संगीता खुराना, संपादक सिंपल अग्रवाल उपस्थित रहीं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.