अलीगढ़, अगस्त 25 -- Aligarh News: अलीगढ़। रोटरी क्लब ऑफ अलीगढ़ पर्ल ने अपनी शीतल कक्षा' सामुदायिक सेवा परियोजना के तहत बाबूलाल जैन इंटर कॉलेज, खिरनी गेट में विद्यार्थियों के लिए 28 पंखे भेंट किए। इस पहल का उद्देश्य विद्यालय में अध्ययनरत बच्चों को अधिक सुविधाजनक और अनुकूल शिक्षण वातावरण उपलब्ध कराना है। विद्यालय के प्रधानाचार्य ने रोटरी क्लब ऑफ अलीगढ़ पर्ल का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का समन्वय इंटर कॉलेज की ओर से मोहित जैन ने किया। कार्यक्रम में चार्टर्ड प्रेसिडेंट अखिल अग्रवाल, असिस्टेंट गवर्नर अमन गुप्ता, अध्यक्ष आलोक झा, विद्यालय के पूर्व छात्र रहे क्लब सदस्यों ने विद्यार्थियों को संबोधित किया। इस अवसर पर विपिन गुप्ता, निरेंद्र शर्मा, नवीन बृजवासी, मनीष गोयल, विनोद वार्ष्णेय, कौशल, अखिलेश, अमित अग्रवाल, पुनीत गुप्ता, अतुल अग्रवाल, मन...