अलीगढ़, अगस्त 28 -- Aligarh News: अलीगढ़। रोटरी क्लब ऑफ अलीगढ़ पर्ल ने अपना स्थापना दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया। इस अवसर पर क्लब की वर्ष 2013 से शुरू हुई सेवा यात्रा को याद करते हुए समाज सेवा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई गई। चार्टर्ड प्रेसिडेंट अखिल अग्रवाल सहित संस्थापक सदस्यों नीरेंद्र शर्मा, अजय बंसल, जयराम नवलानी, हरवंश सहाय के योगदान को विशेष रूप से याद किया गया। क्लब के अध्यक्ष आलोक झा, सचिव अतुल अग्रवाल के नेतृत्व में आयोजित समारोह में लगभग 32 रोटेरियनों ने भाग लिया। सभी सदस्यों ने केक काटकर स्थापना दिवस की खुशियां साझा कीं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...