Aligarh News: कौरह गांव में महिला की संदिग्ध हालात में मौत, हत्या की सूचना पर दौड़ी पुलिस
अलीगढ़, सितम्बर 1 -- Aligarh News: बरला। थाना क्षेत्र के गांव कौरह में एक नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के बाद सनसनी फैल गई। किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा पुलिस को फोन पर हत्या की सूचना दिए जाने से हड़कंप मच गया। हालांकि, पुलिस और फोरेंसिक टीम की प्रारंभिक जांच में मामला हार्ट अटैक का निकला। गांव कौरह निवासी मजदूर प्रताप सिंह का विवाह छह माह पूर्व बस्ती निवासी 26 वर्षीय कौशल्या के साथ एक सामूहिक विवाह समारोह में हुआ था। रविवार शाम कौशल्या परिवार के अन्य सदस्यों के साथ गांव में ही एक मृत्युभोज में शामिल होकर घर लौटी थीं। ग्रामीणों ने बताया, घर पहुंचते ही उनके सीने में तेज दर्द होने लगा। परिजन उन्हें तत्काल अस्पताल लेकर रवाना हुए, लेकिन रास्ते में ही उन्होंने दम तोड़ दिया। इसके बाद सोमवार को उनका अंतिम संस्कार कर दिया गया।द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.