Aligarh News: कोर्ट में तारीख करने आई महिला को बाल पकड़कर पीटा
अलीगढ़, सितम्बर 26 -- Aligarh News: अलीगढ़। सिविल लाइन थाना क्षेत्र के दीवानी में तारीख करने आई महिला को पति ने बाल पकड़कर पीट दिया। मोबाइल में फोटो दिखाकर पिस्टल से हत्या करने की धमकी दे डाला। वारदात के बाद आरोपी धमकी देते हुए भाग गया। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। एक मोहल्ला निवासी महिला ने थाने में दर्ज कराए मुकदमे में कहा है कि उसका पति से विवाद चल रहा है। मामला अदालत में विचाराधीन है। गुरुवार को वह अदालत में तारीख पर आई थी। वापस लौटते समय गेट नंबर के एक के पास पति व ससुरालियों ने पकड़ लिया। पति ने गाली गलौज करते हुए बाल पकड़कर मारपीट शुरू कर दी। अश्लील इशारे भी किए। मोबाइल में पिस्टल का फोटो दिखाकर हत्या करने की धमकी दे डाली। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी शाकिब इकबाल के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
हिंदी हिन्द...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.