Aligarh News: कैंटीन चेक करने पहुंचे सिपाही को बनाया बंधक
अलीगढ़, अक्टूबर 4 -- Aligarh News: n अवैध शराब की सूचना पर पहुंचे पुलिसकर्मी से बदसलूकी चंडौस, संवाददाता। विजयपुरा गांव स्थित देशी शराब के ठेके की कैंटीन में अवैध शराब बिक्री की सूचना पर चेकिंग करने पहुंचे पुलिसकर्मी के साथ कैंटीन संचालक और उसकी पत्नी ने कथित रूप से गाली-गलौज व बदसलूकी की। आरोप है कि दोनों ने सिपाही को कैंटीन में बंद कर दिया और सरकारी कार्य में बाधा डाली।पुलिस के अनुसार कांस्टेबल योगेंद्र कुमार 2 अक्टूबर को सम्मन तामील और बीट भ्रमण के दौरान विजयपुरा-जामुनका क्षेत्र में थे। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिलने पर वह कैंटीन की जांच करने पहुंचे थे। सूचना पर थाना प्रभारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और सिपाही को कैंटीन से बाहर निकलवाया। मामले में कैंटीन संचालक बिजेंद्र सिंह व उसकी पत्नी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने कार्रवाई...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.