अलीगढ़, सितम्बर 3 -- Aligarh News: n टक्कर से आगे चल रहा टेंपो पलट गया n नायरा पेट्रोल पंप के पास हुआ हादसालोधा, संवाददाता। रोरावर थाना क्षेत्र के पुराना मथुरा बाईपास पर नगर निगम के कूड़ा वाहन ने आगे चल रहे एक टेंपो को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी, जिससे टेंपो पलटने से उसमें सवार आठ महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गईं। यह दर्दनाक हादसा रोरावर थाना क्षेत्र में नायरा पेट्रोल पंप के पास बुधवार को हुआ।टक्कर इतनी भीषण थी कि टेंपो अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया और मौके पर अफरा-तफरी मच गई। घटना की सूचना मिलते ही रोरावर थाना पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से टेंपो में फंसी घायल महिलाओं को बाहर निकाला और उन्हें तुरंत उपचार के लिए नादा चौराहा स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया।घायलों की पहचान शीला, गीता, नेहा, भावना, संतो...