अलीगढ़, अगस्त 7 -- Aligarh News: हरदुआगंज,संवाददाता। हरदुआगंज क्षेत्र के गांव भोजपुर में कुत्ते की हत्या व युवक पर हुए जानलेवा हमले में फरार आरोपी की तलाश में पुलिस की चार टीमें लगी हैं। 24 घंटे बाद भी आरोपी पुलिस के हत्थे नहीं लग सका। घायल की हालत में सुधार है। आरोपी की तलाश में पुलिस संभावित जगहों पर दबिश दे रही है। बता दें कि गांधीपार्क क्षेत्र के धनीपुर मंडी के पास रहने वाले विश्वजीत उर्फ विस्सू का गांव भोजपुर के बाहर फार्म हाउस है। जहां वह आता-जाता रहता है। इससे थोड़ी दूरी पर गांव भोजपुर के विकास शर्मा पुत्र हरिओम शर्मा का घेर है, गुरुवार शाम को विश्वजीत अपने फार्म हाउस पर गया था। लौटते समय वह जब विकास शर्मा के घेर के सामने से गुजर रहा था, तभी कुत्ता भौंकने लगा। इस बात से आक्रोशित विश्वजीत ने कुत्ते पर लाइसेंसी असलाह से फायर कर दिया थ...