Aligarh News: कीचड़ और गड्ढों में होकर निकलेंगे बारावफात के जुलूस
अलीगढ़, अगस्त 24 -- Aligarh News: अलीगढ़, कार्यालय संवाददाता। अलीगढ़। बारावफात के जुलूस को लेकर शहर में तैयारियां शुरू हो गई हैं, लेकिन कई प्रमुख रास्तों की बदहाल स्थिति लोगों के लिए परेशानी का सबब बनी हुई है। शाहजमाल क्षेत्र के डबल टंकी रोड पर सड़क की हालत बेहद खराब है। जगह-जगह गड्ढे और जलभराव के कारण लोगों को आवागमन में दिक्कत हो रही है। ऐसे में इसी रास्ते से जुलूस निकलने पर लोगों को कीचड़ और गड्ढों के बीच से होकर गुजरना पड़ेगा।
सड़क के खराब हालात कई स्थानों पर सड़क खोद दिए जाने से रास्ते संकरे और असुविधाजनक हो गए हैं। जुलूस में बड़ी संख्या में लोगों के शामिल होने की संभावना है, ऐसे में बदहाल रास्तों पर सुरक्षा और यातायात व्यवस्था भी चुनौती बन सकती है। स्थानीय निवासी मुईन ने बताया कि ईदगाह रोड डबल टंकी के पास की सड़क की हालत बेहद खराब ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.