अलीगढ़, जुलाई 9 -- Aligarh News: अलीगढ़, कार्यालय संवाददाता। जनपद में पिछले तीन दिनों से हो रही झमाझम बारिश स्थानीय किसानों के लिए किसी संजीवनी से कम साबित नहीं हुई है। धान की नर्सरी तैयार करने के बाद किसान काफी समय से खेतों में रोपाई के लिए पानी की परेशानी से जूझ रहे थे और उन्हें जोरदार बारिश की बेहद जरूरत थी। इस मानसूनी वर्षा ने किसानों की बड़ी चिंता दूर कर दी है।लगातार तीन दिनों तक हुई इस भारी बारिश के कारण अलीगढ़ और आसपास के ग्रामीण इलाकों के खेत पूरी तरह पानी से लबालब भर गए हैं। पानी की पर्याप्त उपलब्धता होते ही खेतों में धान की रोपाई के काम में जबरदस्त तेजी आ गई है। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: सहरसा : मानसून की मेहरबानी से खेतों में लौटी रौनक, धान रोपनी ने पकड़ी रफ्तार जो किसान पानी के अभाव में पीछे छूट रहे थे, वे अब युद्धस्तर पर र...