अलीगढ़, अगस्त 5 -- Aligarh News: अलीगढ़। हिन्दुस्तान संवाद गांधीपार्क थाना क्षेत्र के एक मोहल्ले में घर में बंधक बनाकर किशोर से कुकर्म के मामले में पुलिस ने आरोपी को देर रात गिरफ्तार कर लिया। मंगलवार को उसे अदालत में पेश किया,जहां से जेल भेज दिया।बता दें कि एक मोहल्ला निवासी 14 वर्षीय किशोर रविवार को घर पर था। इसी बीच पड़ोस का ही एक युवक घर पर आ गया। आरोपी ने अपनी बातों में बरगला कर किशोर को कमरे में बंधक बना लिया। उसके साथ कुकर्म कर डाला। विरोध करने पर हाथ-पैर बांधकर मुंह में कपड़ा ठूंस दिया था। मां की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी पवन कुमार के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। देर रात पुलिस ने पवन को गिरफ्तार कर लिया। थाना प्रभारी विजय सिंह ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्...