Aligarh News: किशोरी की बरामदगी को धरना प्रदर्शन करने वाले 58 पर केस दर्ज
अलीगढ़, जुलाई 8 -- Aligarh News: पिसावा, संवाददाता। किशोरी के अपहरण मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर पिसावा थाने के मुख्य गेट पर धरना देने वाले प्रदर्शनकारियों पर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने राजकीय कार्य में बाधा डालने, रास्ता रोकने और धमकी देने के आरोप में आठ नामजद और 50 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। उपनिरीक्षक नितिन चौधरी द्वारा दर्ज कराई गई रिपोर्ट के मुताबिक, 30 जून को एक किशोरी के अपहरण का मामला दर्ज हुआ था। पुलिस आरोपियों की तलाश में दबिश दे रही थी, लेकिन एक जुलाई को रोबिन, प्रशांत, सतीश, बहादुर, अमन, राजकुमार, प्रदीप और रामकिशन समेत करीब 58 लोग थाने के मुख्य गेट पर गद्दा बिछाकर बैठ गए।भीड़ ने पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए रास्ता पूरी तरह अवरुद्ध कर दिया। पुलिस के समझाने के बावजूद प्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.