अलीगढ़, जुलाई 22 -- Aligarh News: खैर, संवाददाता। कस्बे के सिकरवार मोहल्ले में किन्नर नीलम गुरु के सूने मकान को निशाना बनाकर अज्ञात चोर लाखों रुपये की नकदी और सोने-चांदी के जेवरात चोरी कर ले गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस, फोरेंसिक टीम और एसओजी मौके पर पहुंची तथा जांच शुरू कर दी।

चोरी की विवरण नीलम गुरु ने बताया कि उनके दो मकान हैं, एक में ताला लगा हुआ था। सोमवार रात करीब साढ़े 11 बजे उन्होंने मकान का ताला चेक किया था। इसके बाद देर रात अज्ञात चोर मुख्य गेट का कुंदा काटकर घर में घुस गए। चोरों ने कमरे में रखी अलमारी और बक्सों के ताले तोड़कर लाखों रुपये की नकदी तथा सोने-चांदी के आभूषण चोरी कर लिए।

पुलिस का प्रतिक्रिया मंगलवार सुबह करीब छह बजे जब वह मकान पर पहुंचीं तो मुख्य दरवाजे का ताला टूटा मिला और अंदर सामान बिखरा पड़ा था। इसके बाद डा...