Aligarh News: किडनी मरीज बढ़ने से दबाव में डायलिसिस यूनिट
अलीगढ़, अगस्त 10 -- Aligarh News: अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। किडनी की बीमारी अब सिर्फ उम्रदराज लोगों तक सीमित नहीं रह गई है। शुगर और हाई ब्लड प्रेशर के बढ़ते मामलों के साथ किडनी फेल्योर के मरीज भी बढ़ रहे हैं। ऐसे मरीजों के लिए दीनदयाल उपाध्याय संयुक्त चिकित्सालय की डायलिसिस यूनिट बड़ी राहत बनी हुई है। यहां रोजाना 25 से 30 मरीजों की मुफ्त डायलिसिस हो रही है। इनमें बड़ी संख्या ऐसे मरीजों की है, जिनके लिए निजी सेंटर पर इलाज कराना आर्थिक रूप से संभव नहीं है। डायलिसिस मरीज के लिए एक-दो दिन का इलाज नहीं, बल्कि लगातार चलने वाली प्रक्रिया है। कई मरीजों को सप्ताह में दो से तीन बार डायलिसिस की जरूरत पड़ती है। यही वजह है कि मरीजों की संख्या बढ़ने के साथ यूनिट पर दबाव भी लगातार बढ़ रहा है। एक मरीज का नियमित स्लॉट तय होने के बाद उसकी जगह किसी दूसरे मर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.