Aligarh News: कालेज से सर्विस रिकार्ड गायब करने वाला लिपिक भेजा जेल
अलीगढ़, अक्टूबर 2 -- Aligarh News: -अलीगढ़। हिन्दुस्तान संवाद गांधीपार्क थाना क्षेत्र के चंपा अग्रवाल इंटर कालेज से प्रवक्ता की सेवा पंजिका गायब करने वाले लिपिक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। शुक्रवार को उसे अदालत में पेश किया,जहां से जेल भेज दिया।बता दें कि कॉलेज के सहायक लिपिक कौशल सिंह द्वारा ऑडिट के नाम पर स्टाफ की 20 महत्वपूर्ण गोपनीय सेवा पुस्तिकाएं ली गई थीं, जिनमें से प्रवक्ता गुलसनोवर खान और स्वयं उनकी सेवा पुस्तिका वापस नहीं लौटाई गई। प्रधानाचार्य और प्रबंध तंत्र द्वारा कई बार मौखिक व लिखित निर्देश देने के बावजूद लिपिक द्वारा सेवा पुस्तिकाएं जमा नहीं कराई गईं और पत्रों का कोई जवाब नहीं दिया गया था। इस संबंध में प्रधानाचार्य डॉ. मनीषा अग्रवाल ने आरोपी लिपिक कौशल सिंह के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया था। थाना प्रभारी ने बताया कि लिपिक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.