Aligarh News: कार से टकराकर बाइक से गिरी महिला,मौत
अलीगढ़, नवम्बर 4 -- Aligarh News: अलीगढ़। हिन्दुस्तान संवाद गभाना थाना क्षेत्र के गांव मोरना के पास कार से टकराकर बाइक से गिरकर महिला की मौत हो गई। वह भतीजे के साथ बेटी के यहां से घर लौट रही थी। हादसे के बाद आरोपी कार चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया।गांव मोरना निवासी सुनीता (45) पत्नी समय सिंह सोमवार को बेटी के यहां एटा अवागढ़ गई थी। वहां से शाम को भतीजे रामवीर के साथ बाइक से घर लौट रही थी। गांव के पास पहंुचते ही सामने से आ रही कार ने बाइक को टक्कर मार दी। सुनीता बाइक से सड़क पर गिर गई। सिर में चोट लगने पर कुछ ही देर में अचेत हो गई। आनन-फानन में परिजनों ने उसे मेडिकल कालेज में भर्ती करा दिया। देर शाम उपचार के दौरान सुनीता ने दम तोड़ दिया। मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। थाना प्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.