अलीगढ़, अगस्त 10 -- Aligarh News: खैर, संवाददाता। रास्ता रोककर कार का शीशा तोड़ने का विरोध करना एक व्यक्ति को भारी पड़ गया। आरोप है कि विरोध करने पर नामजद आरोपी ने चार अज्ञात साथियों के साथ मिलकर उसके साथ मारपीट कर दी। सूचना पर पहुंची पुलिस के सामने भी हमलावर मारपीट करते रहे। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने एक नामजद सहित चार अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। दरकन नगरिया निवासी नैपाल सिंह पुत्र जनक सिंह के अनुसार चार अगस्त को वह किसी काम से एदलपुर गए थे। रास्ते में अमन व चार अज्ञात लोगों ने उनकी कार को रोक लिया और कार का शीशा तोड़ दिया।

मारपीट का मामला विरोध करने पर आरोपियों ने उनके साथ मारपीट शुरू कर दी। सूचना पर полиция मौके पर पहुंची, लेकिन आरोप है कि आरोपी पुलिस की मौजूदगी में भी मारपीट करते रहे। हमले में नैपाल सिंह के सिर व कंधे में च...