अलीगढ़, सितम्बर 9 -- Aligarh News: अलीगढ़। संघ शताब्दी वर्ष के 100 वर्ष पूरे होने पर युवा संवाद वाले कार्यक्रमों के तहत वीर सावरकर नगर युवा संवाद का एक कार्यक्रम रामघाट रोड स्थित डेयरी पर किया गया। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता विभाग प्रचारक गोविंद ने अपने विचार रखे एवं युवाओ से संवाद किया। उन्होंने आज की जैन जी की समस्याओं और वीर सावरकर और भगत सिंह आदि के ऊपर अपने विचार व्यक्त किया। संचालन नगर कार्यवाह शैलेश ने किया। कार्यक्रम अध्यक्ष पुनीत रहे। कार्यक्रम में मुख्य रूप से महानगर कार्यवाह रतन कुमार मित्र, सह कार्यवाह डॉ. सुनील चौहान, विभाग सह सेवा प्रमुख टीकम सिंह, सहित विजय मुदगल, राजवीर, रामबाबू, अमित, मानस जिंदल, हरवीर उपस्थित रहे। यह भी पढ़ें- युवा उद्यमी संवाद कार्यक्रम में बोलेंगे संपर्क प्रमुख

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस...