Aligarh News: कायस्थ महासभा ने किया पौधरोपण
अलीगढ़, जुलाई 13 -- Aligarh News: अलीगढ़। अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के तत्वाधान में राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष मनोज सक्सेना के आवाहन पर अखिल भारतीय कायस्थ महासभा ने एडीए कॉलोनी सासनी गेट स्थित चित्रगुप्त पार्क में वृहद स्तर पर पौधरोपण किया गया। जिसमें सबसे पहला पौधा सामाजिक कार्यकर्ता दिवंगत राज सक्सेना के लिए लगाया गया। इसके बाद सभी पदाधिकारियों ने एक एक पौधा अपने परिवार की तरफ से लगाया। अध्यक्ष ने कहा कि राज सक्सेना ने पूरे जीवन समाज के लिए काम किया और उनकी स्मृति में लगाया हुआ यह पौधा भी समाज के लिए कार्य करने की प्रेरणा प्रदान करेगा। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष अनूप सक्सेना, प्रदेश संयोजक प्रवीर सक्सेना, जिला महामंत्री प्रमोद सक्सेना, आलोक सहारिया, चिराग सक्सेना, ऋतिक सक्सेना, हर्ष सक्सेना, रमेश चंद्र, जीतू, रोबी कटारा मौजूद रहे। यह भी प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.