अलीगढ़, सितम्बर 3 -- Aligarh News: अलीगढ़। वरिष्ठ संवाददाता। भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव आज यानि शुक्रवार शहर से लेकर देहात तक धूमधाम से मनाया जाएगा। गुरूवार देर रात तक घरों में जहां कान्हा के स्वागत के लिए झांकियां सजाने और पूजा की तैयारियां चलती रहीं हैं, वहीं मंदिरों में भी जन्माष्टमी के कार्यक्रमों को अंतिम रूप दिया गया। इस्कॉन मंदिर, वार्ष्णेय मंदिर, टीकाराम मंदिर, पन्नालाल मंदिर समेत शहर के प्रमुख मंदिरों में विशेष सजावट, भजन-कीर्तन और मटकी फोड़ आयोजन की तैयारी है। जन्माष्टमी की रात मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ने की संभावना को देखते हुए प्रशासन और पुलिस ने भी व्यवस्थाएं तैयार की हैं। मंदिरों को रंग-बिरंगी लाइटों, फूलों और आकर्षक सजावट से सजाया गया है। यह भी पढ़ें- Gaya News: जन्माष्टमी : आज बाल गोपाल की भक्ति में झूमेगा शहर...