अलीगढ़, जुलाई 17 -- Aligarh News: अलीगढ़। वरिष्ठ संवाददाता। कांग्रेस के रेलवे रोड स्थित जिला एवं महानगर कांग्रेस कमेटी कार्यालय में आयोजित समीक्षा बैठक के दौरान हुए थप्पड़ कांड का गुरूवार पटाक्षेप हो गया। दोनों नेता गले मिले, हाथ मिलाया और एक साथ होकर कार्य करने का वादा किया। समाधान कराने में पूर्व विधायक विवेक बंसल की अहम भूमिका रही। मैरिस रोड स्थित अयोध्या कुटी में पूर्व विधायक के कार्यालय पर दोनों पक्षों के साथ लगातार वार्ताओं का दौर चलता रहा। इन्हीं सकारात्मक प्रयासों के परिणामस्वरूप गुरूवार प्रातः कांग्रेस नेता शाहिद गुड्डू एवं आलोक गौड़ ने आपसी गिले-शिकवे भुलाकर विवाद को समाप्त करने पर सहमति व्यक्त की। पूर्व विधायक ने दोनों नेताओं का हाथ मिलवाकर उनका स्वागत एवं अभिनंदन किया और उन्हें आपसी सौहार्द, संगठनात्मक एकता और अनुशासन बनाए रखन...