अलीगढ़, सितम्बर 7 -- Aligarh News: अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। बज्म-ए-अदब ख्वातीन की मासिक साहित्यिक बैठक सुल्तान जहां कोचिंग सेंटर में आयोजित हुई। बैठक का आयोजन लुबना सज्जाद की ओर से किया गया। इसमें महिला साहित्यकारों और साहित्य प्रेमियों ने भाग लिया। साहित्यिक महफिल में कहानी, आलेख और कविता की प्रस्तुतियों से अदब के विभिन्न रंग देखने को मिले। अफशां मलिक ने अपनी कहानी प्रस्तुत की, जिसे साहित्य प्रेमियों ने रुचि के साथ सुना और सराहा। इसके बाद लुबना सज्जाद ने अपना आलेख पेश किया, जिसमें विचार और अभिव्यक्ति के विभिन्न पहलुओं को सामने रखा गया। इस अवसर पर हिना अब्बास का स्वागत किया गया। उन्होंने अपनी रचनाएं खूबसूरत और तरन्नुमपूर्ण अंदाज में प्रस्तुत कर महफिल की रौनक बढ़ाई। यह भी पढ़ें- Kishanganj News: कटहलडांगी ईदगाह मैदान में सजेगी मुशायरे की ...