अलीगढ़, सितम्बर 28 -- Aligarh News: अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। कलेक्ट्रेट कचहरी परिसर में एक महिला से मारपीट कर दी गई। आरोप है कि उसके कपड़े फट गए। मामले में सिविल लाइन थाने में एक व्यक्ति के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। गांधीपार्क क्षेत्र के एक इलाका निवासी पीड़िता के अनुसार 25 सितंबर को वह कलेक्ट्रेट कचहरी में थीं, तभी अचानक बेगमबाग निवासी कृष्ण कुमार गौतम बिना किसी कारण गालीगलौज करने लगा। विरोध किया तो आरोपी ने उन्हें जातिसूचक शब्द कहते हुए जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद आरोपी ने लात-घूसों से बुरी तरह मारपीट की और गिरेबां पकड़ लिया। मारपीट में पीड़िता की शर्ट के बटन टूट गए। यह भी पढ़ें- रामपुर में अधिवक्ता के चैंबर में घुसकर मारपीट,केस दर्ज शोर-शराबा सुनकर मौके पर मौजूद अधिवक्ता बीचबचाव करने आए तो आरोपी ने उन्हें भी गालीगलौज की और ...