अलीगढ़, जुलाई 28 -- Aligarh News: अलीगढ़। सत्यनारायण मंदिर गली, मानिक चौक में मंगलवार को प्रेसवार्ता हुई। आयोजकों ने बताया कि मंदिर में 29 जुलाई से 4 अगस्त तक महा शिवपुराण का आयोजन किया जाएगा। कथा बाल व्यास गोविंद महाराज के द्वारा होगी। इससे पूर्व 29 जुलाई को तीन बजे से कलश यात्रा निकली जाएगी। उद्घाटन सांसद सतीश गौतम, विधायक मुक्ता संजीव राजा, उर्मिला, वरुण करेंगे। प्रेसवार्ता में देवेंद्र कुमार, बबलू, विपिन कुमार, रवि गुप्ता, शिवम, लक्ष्मी नारायण पूर्व पार्षद, कृष्णा गुप्ता गौ सेविका, श्याम सुंदर उपस्थित रहे। यह भी पढ़ें- Almora News: भव्य कलश यात्रा के साथ शिवमहापुराण कथा शुरू

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...