Aligarh News: करंट से युवक की मौत के बाद शव का अंतिम संस्कार
अलीगढ़, जुलाई 12 -- Aligarh News: दादाें, संवाददाता। थाना दादों क्षेत्र के गांव गुलरिया निवासी 30 वर्षीय कौशलेंद्र यादव की करंट लगने से दर्दनाक मौत हो गई। वह पास के गांव भाय में मां दुर्गा जनसेवा केंद्र चलाकर परिवार का भरण-पोषण करता था।बीते शुक्रवार को कौशलेंद्र अपने साथी के साथ बाइक पर लोहे का पाइप लेकर जनसेवा केंद्र पर वाईफाई लगवाने जा रहा था। तभी भाय गांव में आटा चक्की के पास गुजर रही हाईटेंशन लाइन के तारों से पाइप छू गया। करंट की चपेट में आने से कौशलेंद्र गंभीर रूप से झुलस गया। परिजन उसे तुरंत छर्रा के निजी अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। नाराज परिजनों ने शव को बौनई बिजली घर पर रखकर घंटों हंगामा किया और बिजली विभाग के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। सूचना पर पहुंची दादों थाना पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को समझा-बुझाकर श...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.