Aligarh News: कम सिंचाई में बेहतर फसल उगाने के तरीकों पर हुई चर्चा
अलीगढ़, अक्टूबर 2 -- Aligarh News: अलीगढ़। मंगलायतन विश्वविद्यालय के कृषि संकाय, राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई-4 एवं नेचर क्लब की ओर से निकटवर्ती गांव मोहकमपुर में जल संरक्षण विषय पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। भूतपूर्व प्रधान मदन सिंह ने विद्यार्थियों को खेती में कम सिंचाई वाली आधुनिक पद्धतियों जानकारी दी, ताकि पानी की खपत को कम किया जा सके। वहीं, स्थानीय किसान राजवीर सिंह, गौरी शंकर और सत्य प्रकाश ने खेत के समीप जल संरक्षण करने की महत्ता और उसके आसान तरीकों पर प्रकाश डाला। अध्यक्षता कर रहे कृषि विभागाध्यक्ष प्रो. प्रमोद कुमार ने किसानों को फसलों में उचित समय पर सिंचाई और उर्वरकों के संतुलित प्रयोग के फायदे बताए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.