Aligarh News: कमिश्नरी में धरना प्रदर्शन कर सौंपा ज्ञापन
अलीगढ़, नवम्बर 4 -- Aligarh News: अलीगढ़, कार्यालय संवाददाता। किसानों की लंबित समस्याओं और कृषि क्षेत्र से जुड़ी मांगों को लेकर भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक ने मंगलवार को प्रदेशव्यापी आंदोलन के तहत जोरदार प्रदर्शन किया। इस क्रम में अलीगढ़ मंडल में भी किसानों ने एकजुट होकर अपनी आवाज बुलंद की। प्रदर्शन के बाद सीएम के नाम कमिश्नर को 16 सूत्रीय मांगपत्र सौंपा।प्रदर्शन में भाकियू अराजनैतिक के वरिष्ठ राष्ट्रीय उपाध्यक्ष चौधरी मांगे राम त्यागी ने प्रमुख रूप से किसानों की समस्याओं को उठाया। उनके साथ अलीगढ़ जिलाध्यक्ष योगेश तोमर, हाथरस जिलाध्यक्ष रवि चौधरी, कासगंज जिलाध्यक्ष संजय प्रजापति और एटा जिलाध्यक्ष मदन पाल ने भी आंदोलन में सहभागिता करते हुए किसानों की मांगों को मजबूती से रखा। यह भी पढ़ें- Saharanpur News: भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक के ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.