अलीगढ़, जुलाई 23 -- Aligarh News: अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता कमांड एंड कंट्रोल सेंटर की निगरानी में बुधवार को शहर के विभिन्न स्थानों से अतिक्रमण हटाया गया। मामू भांजा में प्रवर्तन दल की टीम का व्यापारियों ने विरोध किया। एक मोबाइल दुकानदार ने विरोध करते हुए अपनी ही दुकान के शीशे के काउंटर पर तोड़ दिया। हालांकि नगर निगम की टीम ने कब्जा करने वालों को सामान को जब्त कर लिया। दोबारा अतिक्रमण करने पर एफआईआर होगी।शहर को ट्रैफिक जाम मुक्त व स्वच्छ बनाने की दिशा में स्वच्छ अलीगढ़ स्वस्थ अलीगढ़ अभियान तहत बुधवार को नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा के निर्देश पर अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। पूर्व में इंट्रीग्रेटेड कमांड एन्ड कंट्रोल रूम से मामू भांजा बाराद्वारी और रसलगंज क्षेत्र में चेतावनी जारी कराई गई थी। चेतावनी के बावजूद अतिक्रमण करने वालों की वीडियो ...