अलीगढ़, जुलाई 2 -- Aligarh News: अलीगढ़ । भारत विकास परिषद द्वारा आयोजित सेवा माह के अंतर्गत आर्या शाखा की ओर से गुरुवार को कन्या पाठशाला नंबर 14, विद्या मार्ग, विष्णुपुरी में पूर्व प्राचार्य श्री वार्ष्णेय डिग्री कॉलेज प्रेमपाल आर्य द्वारा वाटर कूलर दान स्वरुप दिया गया। प्रांतीय अध्यक्ष संजीव वार्ष्णेय एवं प्रांतीय सचिव प्रभात रजनीश की उपस्थिति से बच्चों को विशेष प्रेरणा मिली। उन्होंने बच्चों में स्वच्छता के प्रति जागरूकता की भावना को भी जाग्रत किया। कार्यक्रम में अध्यक्ष रवि बाला वार्ष्णेय, माया, मधु, रूपाली, बबीता, डॉली, शशि, सरोज ठाकुर, नीति अग्रवाल, रेनू मित्तल, मधु और रश्मि महाजन, मधु शर्मा, मंजू दीक्षित आदि मौजूद रही।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...