Aligarh News: कथा में सीता स्वयंवर का किया वर्णन
अलीगढ़, अक्टूबर 22 -- Aligarh News: अलीगढ़। सूतमिल स्थित बुद्ध बिहार कॉलोनी में सिद्धेश्वर महादेव मंदिर स्थापना के अवसर पर श्रीराम कथा चल रही है। पांचवें दिन गुरुवार को कथा व्यास पं. राधे तन्नू महाराज और गौ रक्षक दल हरिगढ़ के संरक्षक ने भगवान राम के विवाह की कथा श्रवण कराई। जिसमें ताड़का वध, गोतम ऋषि की पत्नी अहिल्या का उद्धार, पुष्प वाटिका में सीता जी को देखना और सीता स्वयंवर में धनुष भंग लीला का वर्णन किया। कथा से पूर्व शिव परिवार सहित हनुमान जी महाराज की मूर्ति स्थापना की भव्य नगर फेरी निकली और मंदिर में भगवान के विग्रह को विराजमान किया गया। राम बरात निकाली गई। यह भी पढ़ें- Moradabad News: काशीराम नगर में सीता स्वयंवर का मंचन मुख्य यजमान कमल सिंह, छोटेलाल, मुनेंद्र, भूरा मंत्री, अनिकेत, पप्पू शामिल रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.