Aligarh News: कथा में गोवर्धन लीला का किया वर्णन
अलीगढ़, अगस्त 21 -- Aligarh News: अलीगढ़। गोपाल पुरी में श्रीमद्भागवत कथा चल रही है। गुरुवार को कथा व्यास पुष्पेंद्र शरण ने गोवर्धन लीला का जीवंत वर्णन किया। महिलाओं ने भजनों पर नृत्य किया। महाआरती और प्रसाद वितरण के साथ समापन हुआ। कथा के विश्राम पर मुख्य यजमानों सहित उपस्थित श्रद्धालुओं ने भागवत आरती और गोवर्धन की महाआरती उतारी। ठाकुर जी को छप्पन भोग लगाया गया। पिंकी शर्मा, प्रीति शर्मा, भावना शर्मा, गायत्री देवी, बबिता, डोली उपस्थित रहीं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.