Aligarh News: कड़ी निगरानी में हुई पीईटी, 68.48 प्रतिशत ने दी परीक्षा
अलीगढ़, अक्टूबर 26 -- Aligarh News: अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (पीईटी)-2026 के प्रथम दिन रविवार को जिले के 39 परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा कड़ी निगरानी के बीच संपन्न हुई। दोनों पालियों में कुल 38,208 अभ्यर्थी पंजीकृत थे, जिनमें 26,166 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी, जबकि 12,042 अनुपस्थित रहे। कुल उपस्थिति 68.48 प्रतिशत रही। परीक्षा केंद्रों पर प्रवेश से लेकर परीक्षा समाप्त होने तक प्रशासन और पुलिस की निगरानी बनी रही। डीएम अविनाश कुमार व एसएसपी नीरज कुमार जादौन ने नौरंगीलाल राजकीय इंटर कॉलेज, एचबी इंटर कॉलेज, श्री टीकाराम इंटर कॉलेज सहित विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। दोनों अधिकारियों ने केंद्रों पर अभ्यर्थियों के प्रवेश, बैठने की व्यवस्था और परीक्षा संचालन की जानकारी ली। ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.