अलीगढ़, जुलाई 29 -- Aligarh News: अलीगढ़। हिन्दुस्तान संवाद बन्नादेवी थाना क्षेत्र के सूतमिल स्थित निर्माणाधीन बस स्टैंड के कंपनी प्रोजेक्ट मैनेजर ने महिला ठेकेदार से छेड़छाड़ कर दी। महिला कार्यालय में कुटेशन देने गई थी। विरोध करने पर फोन पर गाली गलौज कर धमकी दे डाली। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।

मुकदमा दर्ज करने का कारण खैर रोड स्थित एक कालोनी निवासी महिला ने थाने में दर्ज कराए मुकदमे में कहा है कि वह सूतमिल स्थित निर्माणाधीन बस स्टैंड पर मैनेजर के कार्यालय में बालू,बदरपुर सीमेंट की कुटेशन देने गई थी। वहां मैनेजर विश्वा पाटिल बैठे थे। जैसे ही महिला ने उन्हें अपनी कंपनी की कुटेशन दी तो उन्होंने कहा आपको काम मिल जाएगा। इसके लिए उन्हें खुश करना पड़ेगा। इसी बीच आरोपी विश्वा पाटिल ने महिला का हाथ पकड़ लिया और छेड़डाड़ शुरू कर...