Aligarh News: ओवरलोड वाहन किए सीज
अलीगढ़, अक्टूबर 10 -- Aligarh News: अलीगढ़। ओवरलोडिंग के खिलाफ प्रशासन ने शुक्रवार को कार्रवाई करते हुए 19 वाहनों को सीज किया। मोरंग, बालू व बदरपुर से लदे ट्रकों की संख्या अधिक है। कार्रवाई के दौरान करीब 11 लाख रुपये का राजस्व भी वसूला गया है। खनन अधिकारी सुरेंद्र सिंह ने बताया कि शासन के निर्देश पर ओवरलोडिंग के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत अकराबाद क्षेत्र में छह, महुआखेड़ा में पांच, जवां में दो व बन्नादेवी में तीन वाहनों को सीज किया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.