अलीगढ़, अक्टूबर 12 -- Aligarh News: अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। सुरेंद्रनगर निवासी मनोज पाल उर्फ छलिया पहलवान ने मेहनत और दृढ़ संकल्प के दम पर कुश्ती की दुनिया में एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है। महज 12 वर्ष की उम्र में माता-पिता का साया सिर से उठने के बावजूद उन्होंने हार नहीं मानी। आज वह अपनी इसी लगन के कारण न सिर्फ सीआईएसएफ में दरोगा के पद पर कार्यरत हैं, बल्कि खेल के मैदान में भी देश का नाम रोशन कर रहे हैं। हाल ही में हरियाणा पुलिस द्वारा आयोजित 75वीं ऑल इंडिया पुलिस गेम्स में मनोज पाल ने 57 किलोग्राम भार वर्ग में स्वर्ण पदक जीतकर जिले का गौरव बढ़ाया है। अपनी इस शानदार सफलता के दम पर अब वह आगामी मार्च में ऑस्ट्रेलिया में आयोजित होने वाली विश्व पुलिस गेम्स में भारत का प्रतिनिधित्व करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। इस उपलब्धि पर जिला कुश्ती एसो...